फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: लेखपाल की गाड़ी ने युवती को मारी टक्कर, रिपोर्ट दर्ज

Mon, 17 Jun 2024 12:12 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
करहल।
विज्ञापन


पशु अस्पताल के पास एक कार सवार ने युवती को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद चालक गाड़ी को तहसील में ले गया। पता चला कि गाड़ी एक लेखपाल की है। चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। घायल युवती का उपचार मेडिकल कॉलेज सैफई में चल रहा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र में पशु अस्पताल के पास निवास कर रही अनीता देवी की पुत्री मानवी 13 जून की शाम को घर के पास थी। तभी मार्ग से गुजर रही वैगनआर ने पुत्री को टक्कर मार दी। हादसे में पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हुई। इस बीच चालक गाड़ी लेकर वहां से भाग निकला। गाड़ी का कुछ दूर तक पीछा किया। इस बीच चालक कार को तहसील में ले गया। तहसील में जानकारी करने पर पता चला कि कार एक लेखपाल की है। जब फोन कर लेखपाल से बात की और बताया कि तुम्हारी गाड़ी ने उनकी पुत्री को टक्कर मारकर घायल कर दिया है। तो इसी बात पर लेखपाल गाली गलौज करने लगे। हादसे में घायल युवती की हालत मेडिकल कॉलेज सैफई में गंभीर बनी हुई है। शिकायत पर करहल पुलिस ने चालक लेखपाल करनवीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करजांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें