गांव नारायणपुर सकरा निवासी नवल किशोर ने एसडीएम जयप्रकाश को शनिवार को शिकायत दी। बताया कि एक जमीन की पैमाइश करने के लिए लेखपाल के चालक मनीष निवासी गांव हाजीपुर घिरोर ने उससे 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। उनके द्वारा 10 हजार रुपये दे दिए गए फिर भी लेखपाल ने सही पैमाइश नहीं की। एसडीएम ने चालक को सभागार में बुलाकर पहचान कराई। पहचान होने पर एसडीएम के आदेश पर पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद