बाह में मानदेय वृद्धि एवं नियमितीकरण के लिए रोजगार सेवकों का बीडीओ को ज्ञापन
- फोटो : samvad
बाह। फार्मर रजिस्ट्री की पूरी जिम्मेदारी थोपे जाने एवं समस्याओं का समाधान न होने पर लेखपालों द्वारा शनिवार को ज्ञापन सौंपकर अपना विरोध दर्ज कराया है। नायब तहसीलदार सुधीर गिरी को सौंपे गये एसडीएम को संबोधित ज्ञापन में लेखपाल संघ बाह के तहसील अध्यक्ष यशवेन्द्र सिंह ने कहा है कि शासनादेश के मुताबिक फार्मर रजिस्ट्री काम राजस्व, कृषि एवं पंचायत विभाग का है। फार्मर रजिस्ट्री में लेखपाल का काम भूमि परिर्वधन एवं अनुमोदन का है। जबकि लेखपालों से फार्मर रजिस्ट्री का पूरा काम कराया जा रहा है। खतौनी और आधार कार्ड में किसान का नाम भिन्न होने, रियल टाइम खतौनी में आदेश इंद्राज न होने, अंश फीड न होने का काम कम्प्यूटर ऑपरेटर का है, लेकिन सभी कामों का बोझ लेखपाल पर डाले जाने की बजह से फार्मर रजिस्ट्री का काम प्रभावित हो रहा है। 28 मार्च को लेखपालों की समस्याओं को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया था। एक भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। फार्मर रजिस्ट्री की समस्या और पूर्व में उठाई गई समस्याओं का तीन दिन में समाधान न होने पर लेखपाल अप्रत्याशित कदम उठाने को मजबूर होंगे। ज्ञापन देने वालों में मंत्री अमित कुमार, उपाध्यक्ष राकेश कुमार, प्रयांशू आर्य, रजनीश कमार, हरिअनंत कुलश्रेष्ठ, राजकुमार कुशवाह, रामनिवास, विमल शर्मा, देवेश गुप्ता, मयंक सिंह, गोविंद चौधरी, छोटेलाल, सुनील कुमार आदि रहे।