आगरा। सदर तहसील के लेखपाल नारायण दत्त को रिश्वत मांगने के आरोप में एसडीएम सदर निधि डोडवाल ने निलंबित कर दिया है।
2 जुलाई को सोशल मीडिया पर लेखपाल नारायण दत्त का वीडियो वायरल हुआ था। इसमें रिश्वत मांगने का आरोप लगा था। गुतिला निवासी दिनेश भारद्वाज ने एडीएम प्रशासन को वीडियो सौंपते हुए रिश्वत मांगने की शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद एसडीएम ने आरोपों को गंभीर मानते हुए लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई के आदेश दिए हैं। निलंबन अवधि में लेखपाल राजस्व निरीक्षक कार्यालय सदर से संबद्ध रहेगा। एसडीएम निधि डोडवाल ने बताया कि तहसीलदार को जांच अधिकारी नामित किया है। लेखपाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। आरोपों व वीडियो की जांच कराई जा रही है।