फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: तीन बच्चों को छोड़ प्रेमी के साथ गई

Fri, 26 May 2023 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव। तीन बच्चों को घर पर छोड़ कर महिला प्रेमी के साथ चली गई। दन्नाहार क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। उसके चार बच्चे हैं, पत्नी कुछ दिन पूर्व बच्चों के साथ थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित मायके आई थी। वहां से आरोपी ओमवीर उसे अपने साथ ले गया। पत्नी आठ माह के पुत्र को साथ ले गई। तीन बच्चों को मायके स्थित घर में छोड़ गई। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

-
रुपये मांगने पर पीटा
भोगांव। गांव दयानत नगर मोटा निवासी एक महिला ने जब उधार दिए गए रुपये वापस मांगे तो उसकी पिटाई की गई। पीड़िता प्रियंका ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस को बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति को 10 हजार रुपये उधार दिए थे। बृहस्पतिवार की शाम जब रुपये वापस मांगे तो आरोपी नाराज हो गया। गाली गलौज करते हुए उसे पीटना शुरू कर दिया। बचाने आए पति राजेश व जेठ सत्येंद्र की भी पिटाई की। पुलिस ने तहरीर पर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें