फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: धुएं का छोड़ साथ थाम रहे जिंदगी का हाथ

Tue, 11 Mar 2025 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। उन्नीस के दशक में बनी फिल्म हम दोनों का गीत ‘मैं जिंदगी का साथ निभाता चला गया, हर फिक्र को धुएं में उड़ाता चला गया’ काफी लोकप्रिय हुआ था। आज भी लोग शाैक को पूरा करने के लिए सिगरेट का धुआं निकालते नजर आते हैं। युवाओं से लेकर बुजुर्गों को धूम्रपान अपना शिकार बनाता जा रहा है, लेकिन यह धूम्रपान ही लोगों से उनकी जिंदगी को छीनने का सबसे बड़ा कारण है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार विश्व में विभिन्न प्रकार की बीमारियां और उनसे होने वाली माैतों में दूसरा बड़ा कारण धूम्रपान है। इसी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत लोगों को जागरूक करना शुरू कर दिया है। विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जिले में हर माह करीब 20 लोग धूम्रपान छोड़ जिंदगी का साथ निभा रहे हैं। कभी धुएं में फिक्र को उड़ाने वाले भी धूम्रपान छोड़ने के बाद हुए सुखद बदलावों को साझा कर लोगों को जागरूक करने का भी काम कर रहे हैं। स्वास्थ विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जिले में काफी संख्या में लोग धूम्रपान के शौकीन हैं। किशोरों से लेकर बुजुर्ग तक बीड़ी, सिगरेट पीते हैं या फिर तंबाकू का सेवन करते देखे जा सकते हैं। आए दिन कई लोग सिगरेट की बुरी लत को छोड़ने का प्रयास करते हैं लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिलती। वहीं शहर में कुछ ऐसे उदाहरण भी मौजूद हैं जिन्होंने स्मोकिंग छोड़कर अपनी जिंदगी बदल दी। इनमें से कुछ ऐसे हैं जिनकी ब्लड प्रेशर की समस्या सिगरेट छोड़ने के बाद खत्म हो गई। इतना ही नहीं बीपी, सिर दर्द और कई तरह की छोटी-छोटी दवाइयां जो इन लोगों को हर दिन लेनी पड़ती थीं, वह भी बंद हो गई हैं। इन लोगों को धूम्रपान छुड़ाने में स्वास्थ्य विभाग का तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम मददगार बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें