फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बिल के विरोध में वकीलों ने नहीं किया काम

Wed, 26 Feb 2025 12:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। अधिवक्ता अधिनियम संशोधन बिल के विरोध में कासगंज और पटियाली के अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य मंगलवार को नहीं किया। रजिस्ट्री और ट्रेजरी कार्यालय में सन्नाटा फैला रहा। न्यायालयों में कार्य न होने से लोग परेशान दिखाई दिए। बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर कासगंज बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने काम बंद रखा। सदर तहसील के अधिवक्ता भी विरोध में शामिल रहे। इससे न्यायालय में वादकारियों को अगली तारीख दी गई। वरिष्ठ अधिवक्ता सत्येंद्र पाल सिंह बैस ने कहा सरकार अधिवक्ताओं की आवाज को दबाना चाहती है। उनकी स्वतंत्रता को छीनना चाहती है। अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम का ड्राफ्ट बनकर तैयार है, लेकिन प्रदेश सरकार प्रदेश लागू नहीं कर रही है। इस मौके पर योगेश शर्मा, चेतन चौहान, शिवकुमार सिंह, आदर्श सक्सेना, मोहम्मद अयाज, महिपाल सिंह राजपूत, अनुराग कुमार शर्मा, आलोक कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे। पटियाली में सिविल बार एसोसिएशन के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने कार्य नहीं किया। विरोध करने वालों में अध्यक्ष अंशुमान सक्सेना, शिवेंद्र कुमार मिश्रा,,नाजिम अली, तारिक हसन, अरविंद चतुर्वेदी, राजेंद्र सिंह, विपिन पांडेय, रजनीश मिश्रा, अखिलेश पालीवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें