आगरा। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के वर्ष 2027-28 सत्र के ट्रायल के लिए ऑनलाइन पंजीकरण हो रहे हैं। आगरा के बालक और बालिका खिलाड़ी 30 नवंबर तक आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद पंजीकरण पोर्टल बंद हो जाएगा। डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन आगरा के अध्यक्ष सुनील जोशन ने बताया कि इच्छुक खिलाड़ी https://registration.upca.tv/ पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं होंगे। पंजीकरण के बाद चालान की प्रति लेकर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन आगरा के कार्यालय, सिकंदरा में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संपर्क किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए 9719001003 पर संपर्क कर संयुक्त सचिव सर्वेश भटनागर से बात की जा सकती है।