फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति के बांकेबिहारी दर्शन के दौरान लंगूरों की टीम रही तैनात, ये थी बड़ी वजह

Thu, 28 Nov 2019 01:30 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
लंगूरों की टीम रही तैनात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कृष्ण की लीलास्थली पर पहली बार बांकेबिहारी के दर्शन किए। उनके दर्शन के लिए पुलिस-प्रशासन ने चाक चौबंद व्यवस्थाएं की थी। सबसे अधिक ख्याल बंदरों पर रखा गया। राष्ट्रपति के सुरक्षा घेरे में उत्पाती बंदरों को पहुंचने से रोकने के लिए प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए। 
विज्ञापन


पुलिस-प्रशासन ने इसके लिए पार्किंग स्थल से लेकर बिहारी जी मंदिर तक शामियाना लगाया गया। इससे उत्पाती बंदर पर काबू किया गया। वहीं, शेष स्थानों पर लंगूरों की टीम तैनात की गई।

नगर आयुक्त रविन्द्र कुमार मांदड़ ने बताया कि पार्किंग स्थल से लेकर बांके बिहारी जी मंदिर तक शामियाना लगवाया था ताकि कोई भी उत्पाती बंदर राष्ट्रपति तक न पहुंच सके। सुरक्षा की पूरी कवायद की गई।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें