मोहर्रम के अवसर पर सीकरी में आए जायरीनों को लंगर बांटते हुए फतेहपुर सिकरी
फतेहपुर सीकरी। मोहर्रम की 7वीं तारीख को मंगलवार को गुलिस्ता पार्किंग स्थल पर ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह से उर्स में शामिल होकर सीकरी में हजरत सलीम चिश्ती की दरगाह में आने वाले जायरीनों को दाल-रोटी का लंगर वितरित किया गया। इस दौरान दिलशाद समीर, इरफान कुरैशी, नासिर कुरैशी, शाहरुख कुरैशी, कासिम कुरैशी, जहांगीर कुरैशी, नन्नू कुरैशी, नोमान कुरैशी, अकील कुरैशी, तनु कुरैशी, अजर कुरैशी, अदनान कुरैशी, बिलाल मिर्जा, जुबेर कुरैशी मौजूद रहे।