फोटो 3 खेरागढ़गांव बुरहारा की गंदगी युक्त गली से गुजरते हुए स्कूली छात्र छात्राएं
खेरागढ़। ग्राम पंचायत बुरहरा की कई गलियां कीचड़ और गंदे पानी से लबालब हैं। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही है, जिन्हें कीचड़ भरे रास्तों से होकर स्कूल जाना पड़ रहा है। बुरहरा से भाकर गांव को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग भी जलभराव के कारण बदहाल हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि तालाब और पोखरों की सफाई न होने तथा नालियों की उचित निकासी नहीं होने से गंदा पानी मुख्य मार्ग पर जमा हो गया है। इससे दोनों गांवों के लोगों का आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीण डॉक्टर मेघ सिंह, बाबूलाल, रमेश चंद और भगवान सिंह ने अधिकारियों से जलभराव और गंदगी से निजात दिलाने की मांग की है।