फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: भूमिहीन पशुपालक भी पा सकते हैं केसीसी

Fri, 25 Oct 2024 11:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। भूमिहीन पशुपालक भी किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) की सुविधा ले सकते हैं। दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए दुधारू पशु पालने वाले पशुपालकों केसीसी की सुविधा दी जा रही है। इसके लिए पशुपालन विभाग में आवेदन करना होगा। इसके बाद सत्यापन के बाद केसीसी बन जाएगा। किसानों को फसल की लागत के लिए दिक्कतें नहीं हों इसके लिए केसीसी की सुविधा दी। इससे कम ब्याज में किसानों को ऋण मिल सके। इसी तरह से दुधारू पशुओं की खरीदारी व अन्य व्यवस्थाओं के लिए पशुपालकाें को भी केसीसी की सुविधा दी जा रही है। जिन पशुपालकों के पास दो दुधारू गाय या भैंस हैं वे भूमिहीन होने पर भी अपना केसीसी बनवा सकेंगे। इसके लिए किसान को पशुपालन विभाग में दो फोटो व आधार कार्ड देकर आवेदन जमा करना होगा। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विजयवीर चंद्रियाल ने बताया कि दो गाय या भैंस का पालन कर रहे पशुपालकों को 1.55 लाख रुपये केसीसी बनाया जाएगा। बकरी पालन सहित अन्य के लिए पशुपालक केसीसी बनवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें