गर्मियों के अवकाश के दिनों में यात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना है। इसके मद्देनजर रेलवे ने लालकुआं-राजकोट ग्रीष्मकालीन एक जोड़ी साप्ताहिक ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इसकी शुरुआत 21 अप्रैल से होगी। इस ट्रेन का कासगंज जंक्शन पर 10 मिनट ठहराव रहेगा।
ग्रीष्मकालीन ट्रेन संख्या 05045 लालकुआं से 13:10 बजे रवाना होकर सोरोंजी शूकर क्षेत्र पर 16:38 बजे पहुंचकर दो मिनट के ठहराव के बाद 16:40 बजे रवाना होकर 17:05 बजे कासगंज जंक्शन पहुंचेगी। यहां 10 मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन 17:15 बजे रवाना होगी। 23:40 बजे दौसा से, अगले दिन 00:45 बजे जयपुर से, 16:04 बजे सुरेंद्र नगर से रवाना होकर राजकोट 18:10 बजे पहुंचेगी।
वापसी में 22 अप्रैल को ट्रेन संख्या 05046 राजकोट से 22:30 बजे रवाना होकर कासगंज 23:35 बजे पहुंचेगी और 10 मिनट के ठहराव के बाद 23:45 बजे रवाना होकर अगले दिन 00:10 बजे सोरोंजी शूकर से रवाना होकर लालकुआं पर 04:05 बजे पहुंचेंगी। पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि यह ट्रेन यात्रियों की सुविधा को देखते हुए चलाया जा रहा है। यात्रियों को इससे लाभ मिलेगा।