फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनाना जाट में व्यापारी के घर लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। सदर के नैनाना जाट में मंगलवार की आधी रात को चोरों ने व्यापारी के घर पर धावा बोल दिया। बेटियों की शादी के लिए जोड़ी जमा पूंजी करीब दो लाख रुपये और 9 तोले सोने के जेवरात ले गए। बुधवार सुबह परिवार घर पहुंचा तो ताले टूटे मिले।
विज्ञापन

नैनाना जाट निवासी इश्तियाक पुराने टायरों की खरीदफरोख्त का काम करते हैं। उनकी ग्वालियर हाईवे पर दुकान है। दंपती के चार बेटियां हैं। जिनकी शादी के लिए वह करीब 15 वर्ष से नकदी-जेवरात जोड़ रहे थे। इश्तियाक ने बताया कि उन्हें अल्सर है, लंबे समय से इलाज चल रहा है। एक परिचित ने सलाह दी कि पुराना घर उनके लिए शुभ साबित नहीं हो रहा है। इसलिए वह कुछ दिन के लिए अपना घर बदल दें। पास की गली में उन्होंने कुछ समय पहले दूसरा मकान लिया था।
वह दिन भर यहां रहते, रात में नए घर में सोने चले जाते थे। मंगलवार की रात को करीब दस बजे वह खाना खाने के बाद परिवार समेत नए घर में रोज की तरह सोने गए थे। बुधवार की सुबह छह बजे घर लौटे तो मुख्य गेट और अंदर कमरों के ताले टूटे मिले। अलमारी में रखे दो लाख रुपये से अधिक और नौ तोला सोने के जेवरात चोर ले गए थे। यह नकदी और जेवरात उन्होंने पाई-पाई करके बेटियों की शादी के लिया जोड़ा था। इंस्पेक्टर सदर धर्मेंद्र दहिया ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें