नवीन गल्ला मंडी का किया निरीक्षण
उद्यान एवं कृषि विपणन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने सोमवार को नवीन गल्ला मंडी का निरीक्षण किया। व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें मंडी की दुकानों की जर्जर हालत के बारे में बताया। इस पर उन्होंने अधिकारियों को मंडी की व्यवस्थाएं सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान मंत्री ने मुख्यमंत्री कृषक व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा, फसल क्षतिग्रस्त बीमा योजना के अंतर्गत नवीन मंडी स्थल के लाभार्थी कृषकों को सहायता राशि का चेक प्रदान किया। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट आनंद कुमार सिंह, मंडी समिति के उप निदेशक चंदन कुमार सिंह पटेल, समिति के सचिव शिव कुमार राघव, दिनेश चंद, रमनलाल गोयल, अरुण गुप्ता, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
पारिजात के पौधे लगाए
राजकीय उद्यान सर्किट हाउस में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने पारिजात के पौधे रोपे। उन्होंने उद्यान विभाग और मंडी के अधिकारियों के साथ बैठक भी की। बैठक में अधिकारियों ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी। बैठक के बाद राजकीय उद्यान, शाहजहां गार्डन स्थित नवग्रह वाटिका और नक्षत्र वाटिका का भी उन्होंने निरीक्षण किया।