फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षिका को नहीं आया तरस: बेंच पर गिर गए बच्चे फिर भी पीटती रही, एक का हाथ तोड़ा; दो घायल

Sat, 12 Aug 2023 03:01 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

घटना की जानकारी मिलते ही बच्चों के माता-पिता स्कूल पहुंच गए। यहां पर शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर उन लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
शिक्षिका ने स्कूल के बच्चों को पीटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में एक शिक्षिका ने स्कूल के बच्चों को इस कदर पीटा कि तीन बच्चों गंभीर रूप से चोटिल हो गए। सूचना मिलते ही बच्चों के माता-पिता स्कूल पहुंच गए। स्कूल में हंगामा शुरू हो गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर आ गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

यहां का है मामला 

एटा के मारहरा स्थित श्रीडूंगर सिंह विद्या मंदिर स्कूल की घटना है। बताया गया है कि यहां की शिक्षिका उमा ने शरारत करने पर बच्चों को बुरी तरह पीटा। एक छात्र ने बताया कि वो लोग बेंच पर गिर गए, फिर भी मैडम उन्हें पीटती रहीं। बच्चों की चीख को भी शिक्षिका ने नहीं सुना। पिटाई के दौरान तीन बच्चों को गंभीर चोंटे आईं है।

घरवालों ने किया हंगामा

घटना की जानकारी मिलते ही बच्चों के माता-पिता स्कूल पहुंच गए। यहां पर शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर उन लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही  पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं शिक्षिका की  पिटाई से चौटिल हुए बच्चों का उपचार निजी अस्पताल में कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें