फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बरनाहल (मैनपुरी)। एमाहसन नगर में बुधवार की सुबह एक विवाहिता का शव घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालीजनों पर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

जनपद इटावा के थाना बसरेहर क्षेत्र के गांव बसगवां निवासी अजय कुमार ने बताया कि पुत्री सोनी (27) की शादी वर्ष 2016 में थाना क्षेत्र के एमाहसन नगर निवासी अमित यादव के साथ की थी। आरोप है कि पति आए दिन पुत्री को मारता पीटता था, अतिरिक्त दहेज की मांग की जाती थी। बुधवार की सुबह उन्हें सूचना मिली कि पुत्री की मौत हो गई है। अजय ने आरोप लगाया कि अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर अमित ने अपने पिता विमलेश, बहन आरती और मां के साथ मिल कर पुत्री की हत्या कर दी। इसके बाद शव को फंदे पर लटका दिया। थानाध्यक्ष जैकब फर्नांडीज ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पति व ससुर को हिरासत में ले लिया गया है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण पता लग सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें