कासगंज। जिला में सोमवार को एक महिला कोरोना संक्रमित निकल आई। महिला को होम आइसोलेट कर दिया गया है, जिससे नए मरीजों की संख्या 10 पर पहुंच गई। अब संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 4,948 पर पहुंच गया। विभाग को आरटीपीसीआर रिपोर्ट प्राप्त हुई। इसमें सहावर के जमालपुर की महिला कोरोना संक्रमित निकल आई। महिला के संक्रमित निकलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महिला के घर पर पहुंचकर होम आइसोलेट कर दिया। साथ ही महिला को आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई गई। जिला में अब सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर सात हो चुकी है। जबकि तीन मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि संक्रमित महिला के संपर्क में आए लोगों की जांच कराई जाएगी। कोरोना से बचने के लिए मास्क अवश्य पहनें। संवाद