फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बल्लमपुर में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत

विज्ञापन
19एमएनपी-37-मृतका सपना का फाइल फोटो - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
औंछा। गांव बल्लमपुर में बृहस्पतिवार की दोपहर एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। शव घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला। मायके पक्ष की ओर से दहेज हत्या का आरोप लगाया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव अनुदत्तपुर निवासी दीपेंद्र ने बहन सपना (21) की शादी छह जून 2022 को रमतेस निवासी गांव बल्लमपुर के साथ की थी। बृहस्पतिवार की दोपहर करीब एक बजे सपना का शव घर के एक कमरे में पंखा के कुंडा में साड़ी के फंदा से लटका मिला। जानकारी होने के बाद आसपास के लोग एकत्र हो गए। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस भी मौके पर आ गई। शव को फंदे से उतरवाया गया। भाई दीपेंद्र ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन कार और भैंस की मांग को लेकर बहन को प्रताड़ित कर रहे थे। कई बार इस बारे में बहन ने उसे बताया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति रमतेस, देवर नवीन, अभिषेक, सास गुड्डी देवी के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। सीओ कुरावली संजय वर्मा ने भी मौके पर पहुंच कर जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें