फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में कूदी महिला को ग्रामीणों ने बचाया

विज्ञापन
कासगंज के अशोक नगर चिकित्सालय में भर्ती नहर में डूबी विवाहित महिला पिंकी । - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। ससुराल से नाराज होकर आई महिला ने नहर में छलांग लगा दी, लेकिन ग्रामीणों ने महिला को बचा लिया। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मैनपुरी के सुरजनपुद विछुआ निवासी पिंकी की शादी पांच साल पहले अजय पाल निवासी ग्राम छितैना, मलावन एटा के साथ हुई। पति दिल्ली में नौकरी करता है। ससुराल में किसी बात पर कहासुनी हो जाने के बाद वह एटा से टेंपो करके अपनी बेटी दृष्टि (3), पुत्र प्रतीक ( डेढ़ वर्ष ) को साथ लेकर ढोलना के जखेरा महेशपुर में रहने वाली अपनी ननद के यहां जाने के लिए निकल आई। जब वह टेंपो से हजारा नहर होकर जा रही थी तभी अचानक उसने अपना इरादा बदल दिया। उसने टेंपो को रुकवा दिया और आननफानन में नहर में छलांग लगा दी। यह देखकर बच्चे रोने लगे। टेंपो चालक ने चीख पुकार मचा दी। उस समय नहर में आसपास के गांव के युवा नहा रहे थे। चीखपुुकार सुनकर वे महिला को बचाने के लिए दौड़ पडे़। युवकों ने महिला को नहर से बाहर निकाल लिया। मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां महिला की खतरे से बाहर बताई जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें