फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ऑस्ट्रेलिया मिशन के लिए लैक्रोस टीमों ने बहाया पसीना

Sat, 03 Oct 2026 02:23 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
तैयारी में जुटी टीम
विज्ञापन
आगरा। ऑस्ट्रेलिया में होने वाली एशिया पैसिफिक सिक्सेस लैक्रोस चैंपियनशिप के लिए भारतीय पुरुष और महिला टीमें आगरा में तैयारी कर रही हैं। बृहस्पतिवार को खिलाड़ियों ने उच्च-प्रदर्शन शिविर में अभ्यास किया। महिला खिलाड़ियों ने व्यायामशाला में ताकत और गतिशीलता पर काम किया। पुरुष टीम ने तैराकी के जरिये सहनशक्ति को मजबूत किया। फिजियो मयंक शर्मा ने खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया। कोच शकील खान, नीरज बत्रा और राजपाल के निर्देशन में तैयारियां चल रही हैं। एलएआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी तौसीफ अहमद लारी की देखरेख में यह शिविर अंतरराष्ट्रीय तैयारी को मजबूती दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें