फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मथुरा- हाथरस मार्ग पर बसों की कमी, यात्री परेशान

Thu, 20 Feb 2025 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
कासगंज में रोडवेज बस का इंतजार करते यात्री
विज्ञापन
कासगंज। बस स्टैंड पर बृहस्पतिवार को मथुरा, हाथरस मार्ग पर परिवहन निगम की बसों की कमी नजर आयी। यात्रियों को कई घंटे तक बसों का इंतजार करना पड़ा। कुंभ मेला में निगम की 23 बसें लगी होने से परेशानी हो रही है। शासन के निर्देश पर परिवहन निगम की 23 बसें कुंभ मेले के लिए भेजी गई है। स्थानीय और बाहरी यात्रियों को परेशानी हो रही है। जिले से कस्बों के लिए जाने वाली बसों का भी लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ा। सहावर, गंजडुंडवारा, पटियाली, अमांपुर जाने के लिए डग्गेमार वाहनों का सहारा लेना पड़ा। एक भी बस आ जाने पर यात्रियों की भीड़ दौड़ पड़ती है, जिससे कोई हादसा होने का खतरा भी बना हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें