फतेहपुर सीकरी। आगरा-जयपुर हाईवे पर सोमवार सुबह लगभग चार बजे ग्राम सीकरी चार हिस्सा निवासी एक मजदूर की वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसे के समय मृतक लाखन (55) तड़के 4 बजे शौच के लिए जा रहा था। घायल लाखन को परिजन ने उपचार के लिए भरतपुर ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, थाना प्रभारी ने बताया कि आगे की कार्रवाई शिकायत मिलने के बाद की जाएगी।