फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमईहार के पास सड़क हादसे में एक मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। सोमवार की सुबह गांव रमईहार के पास वाहन की टक्कर लगने से मजदूर घायल हो गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पहचान होने के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस को सोमवार की सुबह सूचना मिली कि गांव रमईहार के पास युवक घायल अवस्था में पड़ा है। वह किसी वाहन की टक्कर लगने से घायल हुआ है। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां कुछ देर बाद चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। करीब एक घंटा बाद हिंदपुरम कालोनी का एक परिवार वहां आया। उसने शव की पहचान 30 वर्षीय विमल कुमार के रूप में की। बताया विमल दैनिक मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें