फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सांप के काटने से मजदूर की मौत

Mon, 07 Aug 2023 12:11 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बेवर। थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव में शनिवार की रात सांप के काटने से एक मजदूर की मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद लिखापढ़ी करके शव को अंतिम संस्कार के लिए परिवार वालों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

दौलतपुर निवासी अरविंद कुमार मजदूरी करते थे। वह शनिवार की रात दो बजे के करीब लघुशंका करने के लिए घर के बाहर खेत में गए। इस दौरान सांप ने उन्हें काट लिया। घर लौटकर उन्होंने परिवार के सदस्यों को सांप द्वारा काटने की बात बताई। परिजन उनको लेकर रात में ही बेवर स्थित अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
जिला अस्पताल में हालत में सुधार नहीं होने पर डॉक्टरों ने अरविंद को सैफई स्थित मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। परिजन उनको सैफई ले जा रहे थे। इसबीच रास्ते में उनकी मौत हो गई। परिजन शव को वापस अस्पताल ले आए। परिजन ने बेवर पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस अस्पताल पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने अंतिम संस्कार के लिए शव परिजन को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें