फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: स्कूल की छत पर काम कर रहा था मजदूर, इस तरह आई मौत

Tue, 29 Nov 2022 01:16 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

स्कूल के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में मजदूर आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन
death demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के थाना मिरहची क्षेत्र के गांव सींय स्थित प्राथमिक विद्यालय के ऊपर से बिजली के तार गुजर रहे हैं। सोमवार को स्कूल में काम कर रहा एक मजदूर तारों की चपेट में आकर झुलस गया। झुलसीवस्था में मजदूर को मेडिकल कॉलेज उपचार के लिए लेकर आए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

 

यहां का है मामला 

जिला फिरोजाबाद थाना जराना क्षेत्र के गांव नगला मिलिक निवासी विकास कुमार (25) की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे मौत हुई है। पुलिस के अनुसार मृतक अपनी ननिहाल गांव नगला कन्ही निवासी नाना रामवीर सिंह के घर आया था। मामा हरवेंद्र वर्तमान में प्रधान हैं। ग्राम पंचायत के गांव सींय में ऑपरेशन कायाकल्प के तहत प्राथमिक विद्यालय की चहारदीवारी का निर्माण प्रधान द्वारा कराया जा रहा है। इसी के कारण विकास स्कूल के निर्माण कार्य में मजदूरी कर रहा था। वहां ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हुई है। 

ये भी पढ़ें Mainpuri: नेताजी के नाम से सेंध की कोशिश, सीएम योगी की इस चाल से बढ़ सकती हैं अखिलेश की मुश्किलें

प्रधान का रिश्तेदार है मजदूर 

प्रभारी थानाध्यक्ष जवाहर सिंह धाकरे ने बताया कि तारों की चपेट में आने से मजदूर की मौत हुई है। मजदूर प्रधान का रिश्तेदार है और सूचना मिलने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें