आगरा। समाजवादी महिला सभा प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव ने सोहल्ला निवासी कुसुमलता यादव को महिला सभा आगरा का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल की संस्तुति पर बुधवार को पांचवी बार कुसुम के नाम की घोषणा की गई है। वर्ष 2020 से कुसुम के हाथ कमान है। पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने की अपेक्षा की गई है। इनके मनोनयन पर सपा राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन, सपा प्रदेश सचिव ममता टपलू, जिलाध्यक्ष ऊदल सिंह कुशवाह, महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास, पवन प्रजापति ने हर्ष व्यक्त किया है।