अंतर-महाविद्यालय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की अंतर-महाविद्यालय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता का आयोजन छलेसर कैंपस में किया गया। महिला वर्ग में शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग और केआर पीजी कॉलेज, मथुरा को संयुक्त विजेता घोषित किया गया। वहीं पुरुष वर्ग में केआर पीजी कॉलेज, मथुरा जीता। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, भाजपा किसान मोर्चा यशपाल राणा, क्रीड़ा निदेशक डॉ. अखिलेश चंद्र सक्सेना, आयोजन सचिव डॉ. सुनीता सिंह, डॉ. आलोक कटारा, डॉ. धनंजय सिंह, डॉ. दलवीर सिंह, डॉ. महेश फौजदार, डॉ. सिंधुजा चौहान, रामनिवास राजपूत आदि मौजूद रहे।