बिचपुरी। अछनेरा स्थित मार्केटिंग गोदाम परिसर में शनिवार तहसील किरावली के कोटेदारों ने बैठक की। इसमें 27 जनवरी मंगलवार को लखनऊ के ईको गार्डन में प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन पर चर्चा की गई। आदर्श कोटेदार एवं उपभोक्ता वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देवकीनंदन दीक्षित ने बताया कि पांच प्रमुख मांगों के लिए धरना दिया जाएगा। इस दाैरान तहसील अध्यक्ष हरेंद्र सिंह, होरीलाल, राजकुमार शर्मा, रामखिलाड़ी, राजीव, नेत्रपाल, मनोज और बसंत कुमार आदि कोटेदार उपस्थित रहे। संवाद