कोरोना के तीन और नए मरीज मिले
फिरोजाबाद। कोरोना के मरीज मिलने का सिलसिला सुहाग नगरी में जारी हो गया है। बृहस्पतिवार को तीन मरीजों की रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण होने की पुष्टि हुई है। सीएमओ ने बचाव के लिए लोगों से टीकाकरण कराने की अपील की है। कोरोना संक्रमण का काली खेड़ा में 22 वर्षीय युवती, बगिया मोहल्ला में 20 वर्षीय युवती और अल्हादपुर में 20 वर्षीय युवती की रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण होने की पुष्टि हुई है। सीएमओ डा. दिनेश प्रेमी ने बताया कि बताया कि जनपद में सक्रिय केस सात है। संवाद