थाना क्षेत्र के गांव फूलापुर निवासी एक किशोर की शिकोहाबाद में ट्रेन से कट कर मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही मृत के घर में कोहराम मच गया। परिजन शव लेने के लिए शिकोहाबाद के लिए रवाना हो गए।
गांव फूलापुर निवासी लाल सिंह का पुत्र सुमित (16 ) सुमित परिजन की डांट से नाराज होकर बृहस्पतिवार की सुबह घर से चला गया था। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। लेकिन उसका पता नहीं लग पा रहा था। बृहस्पतिवार की शाम करीब छह बजे परिजन को सूचना मिली कि सुमित की शिकोहाबाद क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई है। हादसे की खबर मिलते ही परिजन में चीख पुकार मच गई। सुमित किसी हादसे का शिकार हुआ है, या उसने खुदकुशी की है। इसको लेकर अभी कोई तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। परिजन शव लेने के लिए शिकोहाबाद रवाना हो गए हैं।