फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रामनगर तिराहा से पकड़ा छेड़छाड़ का आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनी। अस्पताल जा रही युवती को रोक कर छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने रामनगर तिराहा के पास से गिरफ्तार कर लिया। वह कस्बा छोड़ कर कहीं जाने की फिराक में था। पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक किशोरी बुधवार को साइकिल से अस्पताल प्रशिक्षण के लिए जा रही थी। तभी रास्ते में आरोपी विवेक यादव ने उसकी साइकिल रोकने के बाद पटक दी थी। वहीं तमंचा के बल पर युवती के साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया था। इस बीच पीड़ित युवती के एक रिश्तेदार के आने के बाद आरोपी वहां से चला गया था। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। बृहस्पतिवार को पुलिस को सूचना मिली कि विवेक कहीं जाने की फिराक में रामनगर तिराहा के पास खड़ा। इस सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें