फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: किशनी किंग्स ने दो विकेट से जीता मुकाबला

Tue, 21 Oct 2025 11:00 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव। नगर के रुई औद्योगिक संस्थान के खेल मैदान में चल रहे टीचर्स प्रीमियर लीग मैच का फाइनल मुकाबला सोमवार को सुल्तानगंज लायंस और किशनी किंग्स के बीच खेला गया। इसमें किशनी किंग्स ने दो विकेट से मैच जीतकर फाइनल ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। किशनी के बल्लेबाज अमित राजपूत को मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज की ट्रॉफी प्रदान की गई। सुल्तानगंज लायंस के कप्तान नीरज यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। सुल्तानगंज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 8 विकेट खोकर 162 रन बनाए। टीम तरफ से मनोज ने 61, सनोज ने 40, अनुज अवतार ने 32 रनों का योगदान दिया। किशनी किंग्स की तरफ से अमित राजपूत, सचिन शाक्य ने 3-3 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी किशनी की शुरुआत खराब रही और पहला विकेट जल्दी गंवा दिया। इसके बाद टीम के बल्लेबाज अमित राजपूत और राहुल राजपूत ने दूसरे विकेट के लिए 96 रन की पार्टनरशिप की। टीम की तरफ से अमित राजपूत ने 71 रन, राहुल राजपूत ने 24 और दीपक ने 20 रनों का योगदान दिया। टीम ने अंतिम ओवर में दो विकेट से मैच जीत लिया। किशनी के बल्लेबाज अमित राजपूत को मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज के पुरस्कार से नवाजा गया। अनुज अवतार को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया। विजेता टीम को 11 हजार रुपये का नकद पुरस्कार एवं ट्रॉफी प्रदान की गई। वहीं उपविजेता को 5 हजार रुपये का नकद पुरस्कार एवं ट्रॉफी प्रदान की गई। मैच का आंखों देखा हाल राजू यादव और विवेक राजपूत ने सुनाया। स्कोरिंग की भूमिका शिवांक पाल और दीपू ठाकुर ने निभाई। अंपायरिंग लोकेश यादव और अमन राजपूत ने की। इस दौरान अंकुर यादव, दीपांशु यादव, नीतेश राजपूत, प्रशांत दीक्षित, रजत चौधरी, राम दीक्षित, अमित शाक्य आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें