फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mulayam Singh Yadav: मुलायम सिंह यादव की तबीयत में सुधार नहीं, किसान नेता ने कहा- मैं दूंगा अपनी किडनी

Tue, 04 Oct 2022 04:08 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

मुलायम सिंह यादव की हालत में अभी कोई सुधार नहीं है। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। जिसे लेकर एटा से भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री ने अपनी किडनी सपा संरक्षक को देने की पेशकश की है। 
 
विज्ञापन
मुलायम सिंह यादव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबीयत खराब है। उनका उपचार गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में चल रहा है। सपा संरक्षक के लिए उनके चाहने वाले हवन और पूजा पाठ कर जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं, तो वहीं एटा से भारतीय किसान यूनियन (भानू) के राष्ट्रीय संगठन मंत्री ने अपनी किडनी सपा संरक्षक को देने की पेशकश की है। 
विज्ञापन


भारतीय किसान यूनियन (भानू) के राष्ट्रीय संगठन मंत्री रंजीत कुमार राजू आर्य ने सपा संरक्षक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को अपनी किडनी देने की पेशकश की है। उन्होंने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष सहित एटा के डीएम और सीएमओ को भी इस सिलसिले में पत्र भेजा है। 

ये भी पढ़ें - नाचते हुए आई मौत: देवी पंडाल में थक कर हुआ बेहोश, अस्पताल पहुंचने तक टूट गई सांसों की डोर
विज्ञापन
विज्ञापन

 

आदर्श हैं मुलायम सिंह यादव

उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव उनके आदर्श हैं। जो वर्तमान में किडनी की बीमारी से पीड़ित हैं। उनके चिंताजनक स्वास्थ्य को देखते हुए स्वेच्छा से अपनी किडनी दान करने की इच्छा रखता हूं। किडनी प्रत्यारोपण के लिए कार्रवाई किए जाने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें