फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान यूनियन ने ज्ञापन देकर बताईं समस्याएं

सार

किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित नौ सूत्री ज्ञापन उपजिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह को सौंपा। समस्याओं का समाधान न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी। कहा कि किसानों को अलीगंज क्षेत्र में सहकारी समितियों पर क्रेडिट कार्ड पर खाद-बीज नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगंज। किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित नौ सूत्री ज्ञापन उपजिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह को सौंपा। समस्याओं का समाधान न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

इससे पहले भाकियू की पंचायत विनोद यादव के ग्राम नगला परशुराम में हुई। जिसमें किसानों की समस्याओं पर चर्चा की। किसान नेताओं ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में बिजली की विकराल समस्या है। कम वोल्टेज और निरंतर बिजली न मिलने से फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। नकली बीज और नकली दवा बनाने वाली कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग रखी। कहा कि किसानों को अलीगंज क्षेत्र में सहकारी समितियों पर क्रेडिट कार्ड पर खाद-बीज नहीं मिल रहा है। क्रेडिट कार्ड से जोत बही पर खाद्य एवं बीज फसल के अनुसार मिलना चाहिए। सुरेश चंद्र पुजारी, अरविंद शास्त्री, विनोद यादव, शेर सिंह, लाल सिंह, सरस्वती दीक्षित मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें