ओटीपी के माध्यम से जान सकते हैं पंजीकरण नंबर
दूसरा विकल्प पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी के माध्यम से पंजीकरण नंबर जानने का दिया गया है। लेकिन अधिकांश किसानों का मोबाइल नंबर आवेदन में दर्ज ही नहीं है। ऐसे में ये विकल्प भी किसानों के काम नहीं आ रहा है। परेशान किसान ऐसे में कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन यहां भी उन्हें मदद नहीं मिल पा रही है।
उप कृषि निदेशक डीवी सिंह ने बताया कि किसान सम्मान निधि की वेबसाइट पर स्थिति जानने के लिए दिए जाने वाले विकल्पों में कुछ बदलाव किया गया है। ये बदलाव सीधे केंद्र सरकार से ही किए जाते हैं। किसानों को इससे कुछ असुविधा हुई है, लेकिन गोपनीयता बढ़ी है।