फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: योगी सरकार के मंत्री सुरेश खन्ना का बड़ा बयान, कृषि कानूनों को वापस नहीं लेगी सरकार

Thu, 10 Dec 2020 08:10 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के वित्तमंत्री सुरेश खन्ना - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
प्रदेश के वित्त, संसदीय कार्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना ने बुधवार को आगरा सर्किट हाउस में कहा कि कृषि कानून को वापस नहीं लिया जाएगा। मोदी जी का रुख स्पष्ट है। वो कह चुके हैं कोई नया परिर्वतन देश में आगे बढ़ने के लिए करना पड़े तो हमें नए कदम उठाने पड़ेंगे।
विज्ञापन


कोरोना की समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा, जिन लोगों ने आज किसानों को भ्रम में डाला है। जो समर्थन कर रहे हैं। वो लोग अपना घोषणा पत्र देखें। इन्होंने इसी कानून की मांग की थी जिसका आज विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा इस बिल पर हमारा रुख बहुत साफ है। सरकार इस कानून को वापस नहीं लेगी। पीएम मोदी बार-बार ये स्पष्ट कर चुके हैं।

Corona in Agra: 48 घंटे में अचानक नए केस में आई कमी, 26 मिले 96 हुए ठीक 
विज्ञापन


बुधवार दोपहर एक बजे सर्किट हाउस में चिकित्सा मंत्री ने कोरोना की समीक्षा के लिए डीएम प्रभु एन सिंह, सीएमओ आरसी पांडेय व एसएन चिकित्सकों के साथ बैठक की। मंत्री ने बताया कि आगरा में संक्रमण के हालात सुधर रहे हैं। यूपी में संक्रमण की दर, राष्ट्रीय दर से बहुत कम है। कोरोना को लेकर अभी सावधानी बरतना जरूरी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें