बालूगंज स्थित गुरुद्वारा शहीद संत बाबा केहर सिंह
आगरा। बालूगंज स्थित गुरुद्वारा शहीद संत बाबा केहर सिंह में शनिवार को विशेष कीर्तन समागम हुआ। शुरुआत रागी भाई सुरजीत सिंह और बलविंदर कौर ने कीर्तन से हुई। कीर्तन के दौरान जयकारों से गुरुद्वारा परिसर गुंजायमान रहा। इस दौरान गुरुद्वारा की नई प्रबंधक कमेटी का सर्वसम्मति से गठन भी किया गया। नई कार्यकारिणी में चेयरमैन इंद्रजीत सिंह गुजराल, प्रधान मनमोहन सिंह, उपाध्यक्ष परमजीत सिंह मक्कर, सचिव तरनजीत सिंह पुरी, संयुक्त सचिव रजिंदर पाल सिंह, कोषाध्यक्ष जसपाल सिंह बग्गा के साथ बलजीत सिंह और अजीत सिंह को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई है। समापन पर मानवता के कल्याण, सुख-समृद्धि और आपसी भाईचारे के लिए अरदास की गई। इस दौरान सरबजीत सिंह बेदी, डॉ. तजेंद्र जीत सिंह, तलविंदर सिंह, अवतार सिंह, बंटी चावला और श्याम भोजवानी आदि मौजूद रहे।