फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अयोध्या का न्योता मिलने से किन्नर समाज प्रफुल्लित

Tue, 16 Jan 2024 02:12 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर किन्नर समाज में उत्साह है। संघ के जिला प्रचारक संदीप ने अन्य पदाधिकारी व स्वयंसेवकों की टीम के साथ किन्नर कल्याण बोर्ड की सदस्य एवं किन्नर समाज की अध्यक्ष पूजा को पूजित अक्षत एवं निमंत्रण पत्र दिया। किन्नरों ने इस मौके पर जिला प्रचारक एवं स्वयंसेवकों की टीम का स्वागत किया। उन्होंने भजन कीर्तन और मंगल गीत गाए। अध्यक्ष पूजा किन्नर ने बताया कि वह स्वयं कासगंज एवं एटा जिले की टीम के किन्नर समाज के 25 सदस्यों को लेकर 20 जनवरी को अयोध्या रवाना हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि देशभर से करीब 14000 किन्नर अयोध्या में भगवान श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी बनेंगे। प्रभु श्रीराम ने दिया था वरदान, सदा फलेगा तुम्हारा आशीर्वाद ःसंघ के पदाधिकारियों ने भगवान श्रीराम और किन्नरों के प्रसंग की चर्चा करते हुए बताया कि मान्यता है कि जब प्रभु श्रीराम 14 वर्ष का वनवास पर अयोध्या छोड़कर वन के लिए प्रस्थान करने लगे तब अयोध्यावासी नर-नारी व किन्नर सभी भगवान श्रीराम के साथ चलने लगे। भगवान श्रीराम ने साथ आ रहे नर-नारियों से कहा कि वह वापस लौट जाएं, लेकिन किन्नर समाज के लिए उन्होंने कुछ नहीं कहा। ऐसी स्थिति को देखते हुए प्रभु श्रीराम का किन्नर समाज के लोग 14 वर्ष तक उनका इंतजार करते रहे।वनवास पूरा कर श्रीराम 14 वर्ष होने के बाद जब अयोध्या आए तो किन्नर उनका इंतजार करते हुए मिले। भगवान ने उनसे कारण पूछा तो उन्होंने कहा कि आपने नर और नारियों से वापस जाने को कहा। हम नर हैं और न नारी। किन्नर समाज की भक्ति से प्रसन्न होकर प्रभु श्रीराम ने किन्नरों को वरदान दिया कि उनका आशीर्वाद हमेशा फलित होगा। तब से किन्नर समाज के लोग जन्म, विवाह और मांगलिक कार्यक्रमों में पहुंचकर लोगों को आशीर्वाद देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें