बाह। क्षेत्र के एक प्रधान की बेटी के अपहरण एवं धमकाने का मामला सामने आया है। प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने दूसरे समुदाय के तीन युवक समेत 6 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
बाह ब्लॉक के एक गांव के प्रधान की बेटी रविवार को रात 9 बजे घर से शौच को बाहर निकली थी। पीड़ित प्रधान ने पुलिस को बताया कि तभी बाह के एक मोहल्ले के सोहिल, सोना, मुजाइत व तीन अन्य जबरन उसे उठा ले गये। जान से मारने की धमकी भी दे गए। उन्होंने पुलिस से केस दर्ज कर बेटी को बरामद किए जाने की गुहार लगाई है। प्रभारी निरीक्षक बाह श्याम सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर युवती की तलाश की जा रही है।