फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: युवक का अपहरण कर जान से मारने की कोशिश

Sat, 11 Oct 2025 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो7 मारपीट में घायल कन्हैया।
विज्ञापन
बेवर। गांव गढि़या में शुक्रवार रात मुखबिरी के शक में 18 वर्षीय युवक कन्हैया का पूर्व प्रधान और उसके साथियों ने अपहरण कर लिया। उसे जान से मारने की कोशिश की। सूचना मिलने के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने घेराबंदी की तो अपहर्ता युवक को घायल अवस्था में छोड़ कर भाग गए। मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है, पूर्व प्रधान व साथियों की तलाश कर रही है।थाना क्षेत्र के गांव गढि़या निवासी ई-रिक्शा चालक राकेश यादव ने बताया कि शुक्रवार रात को गांव निवासी कुलदीप की दुकान पर 18 वर्षीय भतीजे कन्हैया के साथ खड़े थे। इस दौरान दो चार पहिया वाहन वहां आकर रुके। इसमें से पूर्व प्रधान ऊदल सिंह, उमेश निवासी गांव छिनकौरा, गांव निवासी सचिन, जितेंद्र, मोनू और पिंटू उर्फ अमित कुमार निवासी गग्गरपुर सवार थे। आते ही उन्होंने कन्हैया को गाली देते हुए जबरन गाड़ी में डाल कर ले गए। उन्होंने भतीजे की अपहरण की सूचना पुलिस को दी।सूचना के बाद प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, क्षेत्र में युवक की तलाश के लिए टीमों को लगा दिया गया। पुलिस की घेराबंदी देख अपहरणकर्ता कन्हैया को नगरा के पास फेंक कर भाग गए। अपहर्ताओं ने कन्हैया को कार में पीटा गया और गला दबा कर जान से मारने की कोशिश भी की। पुलिस ने युवक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया, उधर मुख्य आरोपी सचिन को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पकड़े गए सचिन ने पूछताछ में बताया कि वह फैक्टरी मेड राइफल रखने के आरोप में कुछ समय पहले वह जेल गया था। शक था कि कन्हैया ने ही उसकी मुखबिरी की थी। इसी बात को लेकर शुक्रवार रात को विवाद और मारपीट भी हुई थी। पुलिस पूर्व प्रधान और साथियों की तलाश में दबिश दे रही है।

फोटो7 मारपीट में घायल कन्हैया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें