फोटो 29 स्टेडियम में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करतीं क्रीड़ा अधिकारी साधना सिंह। स्रोत कार्या
मैनपुरी। खेल निदेशालय के तत्वावधान में जिला खेल कार्यालय द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में पंडित जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम में बुधवार को खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हो गया। पहले दिन जिला स्तरीय जूनियर बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में खेलाे इंडिया स्टेडियम की टीम ने नवोदय विद्यालय भोगांव की टीम को हराया।प्रतियोगिता का शुभारंभ क्रीड़ा अधिकारी साधना सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। दूसरे मैच में जवाहर नवोदय विद्यालय भोगांव ने नेशनल महाविद्यालय भोगांव को, तीसरे मैच में नवोदय विद्यालय ने वीरभान सिंह इंटर कॉलेज ज्योंती को और चौथे मैच में खेलो इंडिया की टीम ने नेशनल महाविद्यालय की टीम को हराया। क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बृहस्पतिवार को खेलो इंडिया स्टेडियम और नवोदय विद्यालय भोगांव की टीम के मध्य खेला जाएगा। इस दौरान एथलेटिक्स प्रशिक्षक सुरेंद्र सिंह, वॉलीबाल प्रशिक्षक इस्तिखार अहमद, क्रिकेट प्रशिक्षक अमित यादव, हॉकी कोच संजीव कुमार आदि मौजूद रहे।