चंबल नदी के घाटों पर सूचना पट लगा कर लोगों को नहाने से रोकना भूली पुलिस
बाह। आगरा में हुए डूबने के दर्दनाक हादसे के बाद चंबल नदी के नंदगवा आदि घाटों पर खेड़ा राठौर पुलिस ने चेतावनी पट लगाए हैं, जिसमें लिखा है कि नदी में स्नान करना जानलेवा साबित हो सकता है। नंदगवा से लेकर थाना क्षेत्र के नदी के विभिन्न घाटों पर इसी तरह के चेतावनी पट लगाए हैं। नंदगवा में लोगों को नदी क्षेत्र में जाने से बचने के लिए जागरुक भी किया गया है। लेकिन वट अमावस्या पर नदी के विभिन्न घाटों पर बे रोक टोक लोग स्नान के लिए पहुंचे। चेतावनी पट लगाने वाली पुलिस घाटों पर दूर दूर तक नहीं दिखी। खेड़ा राठौर क्षेत्र की तरह ही बासौनी के कैंजरा घाट आदि पर भी स्नान के लिए लोग दिन भर आते जाते रहे।