फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बंद मिला खारी आंगनबाड़ी केंद्र

Sat, 05 Apr 2025 11:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
शनिवार को निरीक्षण के लिए पहुंचे सीडीपीओ सतीश चंद्र को अमांपुर में आंगनबाड़ी केंद्र बंद मिला।
विज्ञापन
कासगंज बाल विकास परियोजना अधिकारी सतीश चंद्र ने शनिवार को आंगनबाड़ी केंद्र नगला खारी एवं आनंदपुर का औचक निरीक्षण किया। छह आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।बाल विकास परियोजना अधिकारी सतीश चंद्र सुबह 8:45 बजे गला खारी आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे तो केंद्र बंद मिला। उन्होंने बताया कि इस केंद्र के नियमित रूप से संचालन न होने तथा पोषाहार वितरण में अनियमितता की शिकायत मिल रही थी। लाेगों ने बताया कि पोषाहार वितरण को लेकर अक्सर विवाद होता रहता है। आनंदपुर केंद्र पर पोषाहार का भी वितरण सही से नहीं किए जाने की शिकायत मिली। संबंधित आंगबाड़ी कार्यकर्ताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें