फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: 13 जनवरी को पहुंचेंगे केशव प्रसाद मौर्य, पंचायत घर का करेंगे उद्घाटन, लगाएंगे ग्राम चौपाल

Wed, 11 Jan 2023 04:07 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 13 जनवरी को आगरा व फिरोजाबाद जिलों के दौरे पर रहेंगे। यहां वह ग्राम पंचायतों का निराक्षण करने के साथ ग्राम चौपाल लगाएंगे। इसको लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। 
विज्ञापन
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 13 जनवरी को आगरा पहुंचेंगे। यहां वह ग्रामीण क्षेत्र में चौपाल लगाएंगे। ग्रामीणों से बात करके उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी लेंगे। कार्यक्रम को ठीक प्रकार से आयोजित करने के लिए प्रशासन इसकी तैयारियों में जुटा हुआ है। 

विज्ञापन


13 जनवरी, शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आगरा आएंगे। यहां वह ग्राम पंचायत बमरौली कटारा का निरीक्षण करेंगे। साथ ही पंचायत घर का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद यहां ग्रामीणों के साथ चौपाल लगाएंगे। 

उपमुख्यमंत्री आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर सुबह 11.45 बजे पहुंचेंगे। यहां से निकलकर वह दोपहर 12.10 बजे में ग्राम पंचायत बमरौली कटारा पहुंचेंगे। यहां कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद दोपहर दो बजे फिरोजाबाद के लिए निकल जाएंगे। 
विज्ञापन


इसके बाद 2.45 बजे वह फिरोजाबाद पहुंचेंगे। यहां वह टुंडला विकासखंड के कोटकी ग्राम पंचायात में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। यहां भी वह ग्राम चौपाल लगाकर आमजन से बातचीत करेंगे। कार्यक्रम के बाद 04.45 पर आगरा के खेरिया एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें