फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: केरल के पर्यटक का खोया आईफोन पुलिस ने साैंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। ताज सुरक्षा पुलिस ने रविवार को केरल से आए एक पर्यटक का करीब एक लाख रुपये कीमत का आईफोन बरामद कर साैंप दिया। केरल निवासी मोहम्मद फवास ताजमहल का दीदार करने के बाद पश्चिमी गेट स्थित आरके स्टूडियो के पास खरीदारी करने गए थे। इसी दौरान उनका आईफोन गिर गया। पर्यटक ने तत्काल पश्चिमी गेट पर तैनात ताज सुरक्षा पुलिस के उपनिरीक्षक शिवराज सिंह को सूचना दी। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज और रेडियो अनाउंसमेंट के जरिये सभी पॉइंट को अलर्ट किया गया। जांच के दौरान पता चला कि फोन एक दुकान पर छूट गया था, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें