फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जिले के नौनिहालों को केंद्रीय विद्यालय में पढ़ने के सपने को लगा ग्रहण

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले के पहले केंद्रीय विद्यालय का निर्माण जमीन के अभाव में अधर में लटका हुआ है। एक साल बाद भी विभाग जमीन चिह्नित नहीं कर सका है। वहीं, स्कूल खोलने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं बन सकी। पॉलिटेक्निक ने अपने भवन का उपयोग करने के लिए अनुमति नहीं दी। नए शिक्षा सत्र में भी स्कूल खुलने की संभावना नजर नहीं आ रही।
विज्ञापन

भारत सरकार के केंद्रीय विद्यालय संगठन शिक्षा मंत्रालय ने आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 25 जनवरी 2023 को प्रदेश में 10 केंद्रीय विद्यालय खोले जाने की घोषणा की थी। विद्यालय कक्षा 1 से 12 तक संचालित किया जाएगा। पहले चरण में कक्षा 1 से 5 तक कक्षाएं संचालित होगी। इसके बाद क्रमबद्ध तरीके से कक्षाओं का विस्तार हाेगा। स्कूल खोलने के लिए 10 एकड़ जमीन की आवश्यकता है, लेकिन जिले में विद्यालय खोलने के लिए जमीन नहीं मिल पा रही। जमीन मिलने और इसका निर्माण होने तक सोरोंजी के पॉलिटेक्नीक भवन परिसर में कुछ कमरे लेकर स्कूल खोलने के लिए योजना बनाई गई। इसके लिए पॉलिटेक्नीक से अनुमति मांगी गई, लेकिन यह अनुमति नहीं मिल सकी। जिससे जुलाई माह में स्कूल शुरू नहीं हो सका। शिक्षा सत्र 2023-24 समाप्त होने की ओर है, लेकिन विद्यालय के भवन निर्माण की प्रक्रिया भी लटकी हुई है। विभाग ने विद्यालय खोलने के लिए एक जगह देखी भी थी, लेकिन इस जमीन को विद्यालय खोलने के लिए अंतिम रूप नहीं दिया जा सका। जिससे एक साल बाद भी विद्यालय खोलने की योजना आगे नहीं बढ़ सकी है।


केंद्रीय विद्यालय खोलने के लिए पॉलिटेक्नीक के निदेशक को पत्र लिखकर वैकल्पिक कक्षाएं संचालित करने की अनुमति मांगी गई थी, लेकिन अनुमति नहीं मिल सकी। जब कक्षाओं का संचालन शुरू नहीं होगा तब तक भवन के निर्माण की प्रक्रिया भी आगे नहीं बढ़ सकेगी- पीके मौर्य, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें