फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कूड़ा का होगा निस्तारण, बनाए जाएगी जैविक खाद

विज्ञापन
विज्ञापन
सहावर। नगर पंचायत प्रशासन कूड़ा का निस्तारण करने के लिए एमआरएफ सेंटर पर खाद बनाने वाली मशीन की खरीद की है। अब इस मशीन से कूड़ा से जैविक खाद का निर्माण किया जाएगा। यह खाद किसानों को उपलब्ध कराई जाएगी। इससे कूड़ा की समस्या से निजात के साथ ही नगर पंचायत प्रशासन की आय भी बढ़ेगी।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी प्रमोद कुमार बैस ने बताया कि नगर पंचायत के एमआरएफ सेंटर का निर्माण कार्य पूरा किया जा चुका है। कूड़ा का निस्तारण करने के लिए नगर पंचायत ने कूड़ा से खाद बनाने वाली मशीन की खरीद की है। यह मशीन एमआरएफ सेंटर पर लगाई जा चुकी है। वहीं, इसका ट्रायल रविवार को किया गया। इसमें कूड़ा का निस्तारण खाद को बनाकर देखा गया। उन्होंने कहा कि अब गीला कूड़ा व कचरा से मशीन के माध्यम से निस्तारण जैविक खाद को तैयार कर संग्रहित किया जाएगा। इस खाद को किसानों के लिए सस्ते दर पर उपलब्ध कराया जाएगा। इससे क्षेत्रीय किसानों को जैविक खाद के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। उन्हें कस्बा में ही खाद मिल जाएगी। कर्मचारियों को इसके लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें