फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। अमांपुर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार की शाम अमांपुर मार्ग पर गांव महदवा के समीप बाइक सवार को कार ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। मृतक युवक अपने बेटा को उसकी ननिहाल छोड़ने के बाद अपने घर जा रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।जनपद एटा थाना बागवाला के गांव मिर्जापुर निवासी मेघसिंह (38) बुधवार को बेटे अभिषेक के साथ बाइक से अपनी ससुराल रायपुर पटना सोरोंजी आया था। उसके पिता देवकी नंदन ने बताया कि मेघसिंह अपने पुत्र अभिषेक को उसकी ननिहाल छोड़ने के बाद वह अपने गांव जा रहा था। अमांपुर मार्ग पर गांव महदवा के समीप कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद वह गंभीर घायल हो गया। घटना के बाद राहगीर व आस-पास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। किसी ने फोन कर सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल युवक को अमांपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भेजा। जहां डॉक्टर ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल भेजा दिया। जिला अस्पताल पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अमांपुर थाना प्रभारी ने बताया कार की टक्कर लगने से युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजन की ओर से अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें