फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: वाहन की टक्कर से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सोरोंजी कोतवाली क्षेत्र में तुमरिया मोड़ पर वाहन की टक्कर से युवक गंभीर घायल हो गया। आगरा ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ग्राम तुमरिया तुमरिया निवासी बनवारी (35) ऑटो में सवार होकर सोरों से गांव लौट रहा था। तुमरिया मोड़ पर उतरते समय किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। घटना के बाद आस-पास के लोग और राहगीर मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए। गंभीर हालत में उसे सोरोंजी के निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे । हालत में सुधार न होने पर परिजन उसे आगरा ले जा रहे थे। आगरा ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजन उसका शव लेकर गांव पहुंचे। युवक मौत की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी भोजराज अवस्थी ने बताया कि वाहन की टक्कर से युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें